Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी➖ ए एल राय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचैया के लेखपाल तत्काल प्रभाव से निलंबित

➡️ कटनी जिले के पुलिस थाना बहोरीबंद में अपराध पंजीबद्ध होने पर संचालक लोक शिक्षण द्वारा की गई कार्यवाही

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर श्री प्राचीश जैन द्वारा ए एल राय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचैया के लेखापाल श्री राम सुजान पटैल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत पुलिस थाना बहोरीबंद में अपराध पंजीबद्ध होने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से  निलंबित कर दिया गया है ।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण द्वारा यह कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी कटनी द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर की गई है । प्रेषित प्रस्ताव मैं लेखापाल राम सुजान पटेल कटनी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 1860 अंतर्गत धारा 354,354 ,क, तथा 509 के तहत पुलिस थाना बहोरीबंद में 19 जून को अपराध पंजीबद्ध होने तथा गठित तीन सदस्यीय समिति जांच दल द्वारा शाला निरीक्षण के दौरान श्री राम सुजान पटेल के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध होने के कारण विभाग की छबि धूमिल होने व विद्यालय का वातावरण सौहार्दपूर्ण नहीं होने प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था।

निलंबन अवधि में श्री राम सुजान पटेल का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नियत किया गया है श्री पटेल को निलंबन अवधि में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।

Related posts

नायब तहसीलदार बाकल को मिला तहसीलदार बहोरीबंद का प्रभार

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आशा कार्यकर्ता द्वारा निजी अस्पताल में प्रसव, जांच कराने के मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति की गठित

News Team

मझगवां में 4 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

News Team