Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

*कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने आज प्रातः 10 बजे शासकीय कार्यालयों में पहुंच कर किया औचक निरीक्षण*

कटनी में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी और बडवारा में डिप्टी कलेक्टर श्री गुप्ता पहुंचे* 

*शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर पहुंचने का लिया जायजा*

 कटनी।कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर अधिकारियों के दल ने आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे विभिन्न कार्यालयों में पहुंच कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया। शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से इस प्रकार का औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेगा।

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को प्रातः ठीक 10 बजे संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति एम. लिटोरिया ने कटनी एस डीएम, तहसील कार्यालय और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने जनपद पंचायत कार्यालय कटनी पहुंच कर कर्मचारियों की समय पर कार्यालय पहुंचने और उपस्थिति  का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता ने प्रातः 10 बजे बड़वारा पहुंच कर जनपद पंचायत कार्यालय बड़वारा का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद समय-समय पर समय-सीमा और अन्य बैठकों के दौरान अधिकारियों को आगाह करते रहे हैं कि वे और उनके सभी शासकीय कर्मचारी  प्रतिदिन कार्यालय प्रारंभ होने के निर्धारित समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी कहा था कि कार्यालय में पूरे समय पर शासकीय कर्मियों की उपस्थिति से जनसमस्याओं की बेहतर सुनवाई कर आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है।

साथ ही दफ्तर में पूरे समय अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति से विभागीय कार्यों में पेंडेंसी की समस्या भी नहीं होती है। साथ ही विभागीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी पर्याप्त समय मिलता है।

Related posts

ग्राम पंचायत कुआं में पेयजल की समस्या से परेशान हो रहे ग्रामीण

News Team

असंतुलित होकर ट्रक पलटा | कटनी |

News Team

तत्काल मिली बही पुस्तिका

News Team