Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

शेषनाग मन्दिर कुँआ मैं आयोजित किया गया इनामी दंगल 

क्षेत्रीय व पड़ोसी जिले के पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दाँव

कटनी बहोरीबंद  तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम कुँआ शेष नाग मन्दिर मैं प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर मेले के साथ , दंगल का भी आयोजन किया गया, आयोजन स्थल पर जिले के अलावा पड़ोसी जिलों से भी लोग शामिल हुए कार्यक्रम की शुरूआत सुबह शेषनाग मंदिर मैं पूजा अर्चना के साथ की गई, राकेश लोधी जिला सदस्य , ग्राम पंचायत कुआं सरपँच अमित साहू ,जनपद सदस्य सोमशेखर तिवारी, उपसरपंच राजेश नायक, श्याम श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह,  सरमन बर्मन, तथा  थाना प्रभारी बहोरीबंद सुरेन्द्र शर्मा, रेफरी पारस गुप्ता, संतराम पटेल, सहित समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही l 

मन्नत पूरी होने पर लोग करते हैं l भंडारा – ग्राम कुँआ का शेषनाग मंदिर कटनी जिले मैं इकलौता नाग मन्दिर हैं l यँहा पर सर्प दंश से पीड़ित लोगों का मंत्रो द्वारा उपचार किया जाता है l यँहा पर मंत्रोउपचार से सर्प दंश से ठीक हुए लोग भंडारा करने आते हैं l

इन पहलवानों ने जीती कुश्ती  – 

संदीप कूडा, सत्यम कूडा, कन्हैया सिहोरा, देव पटेल इंद्राना, सुख चैन कूड़ा, अंकित कूड़ा,छोटू जबलपुर, अर्जुन खितोला, छोटू जबलपुर करण बनारस, भारत बंधा, सोनू कूड़ा, कृष्णा खितोला, सत्यम कूडा, सूर्या राजपूत गोसलपुर, संदीप नयाखेड़ा, पवन मुस्करा, अर्जुन सिहोरा, प्रदीप बनारस, गोलू मोहाई,चैंपियन कुश्ती मुकाबला  चंदन पहलवान कटनी और इरफान पहलवान दमोह के बीच खेला गया जिसमें इरफान पहलवान दमोह विजेता रहे, चैंपियन विजेता  पहलवान को शील्ड के साथ  4100 रुपये  का नगद पुरुस्कार दिया गया

🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता

Related posts

कलेक्टर श्री प्रसाद ने युवा मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा

News Team

कटनी जिले के लिए झुकेही रैक प्वाइंट पर डीएपी और अमोनियम फास्फेट सल्फेट की खेप पहुंची*

News Team

लगातार जारी रहा शंख घंटा बजाना 

News Team