Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन की पहल

कटनी।लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में विविध आयोजन किये जा रहे है। जिसके लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह शहर में पिंक दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। लोगों ने दो पहिया वाहनों में सवार होकर तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही वोट डालने का संकल्प लिया।जिला स्तर पर पिंक स्कूटी रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। रैली कलेक्ट्रेट से होकर विश्राम बाबा गेट से तांगा स्टैंड तिराहा, माधवनगर, माधवनगर गेट, मिशन चौक, आजाद चौक, चांडक चौक, बस स्टैंड से आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, झंडा बाजार, सुभाष चौक, थाना तिराहा, पोस्ट ऑफिस, नगर निगम से होती हुई मिशन चौक पर समाप्त हुई। इसी तरह की पिंक दो पहिया वाहन रैली का भव्य आयोजन जिले के प्रत्येक नगरीय निकायों और विकासखण्ड मुख्यालय में भी किया गया।

Related posts

जिले के 1 लाख 73 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

News Team

नवागत सीईओ अभिषेक कुमार झा ने संभाला पदभार

News Team

नाली निर्माण कार्य चल रहा गुणवत्ताहीन ,इंजीनियर की मिली भगत से सरपंच लग रहे शासकीय राशि पर पलीता

News Team