Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी जिला की हरदुआ पुलिस सहायता केंद्र बनी देवदूत

कटनी – विगत शुक्रवार रात्रि करीब 9ः30 बजे रैपुरा निवासी महेन्द्र सिंह तथा ब्रजभान सिंह ट्रेक्टर वाहन से कटनी तरफ से रैपुरा जा रहे थे तभी रीठी तरफ से आ रहे वाहन गाडी ने महेन्द्र सिंह तथा ब्रजभान के ट्रेक्टर मे देवगांव के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे रैपुरा निवासी महेन्द्र सिंह तथा ब्रजभान सिंह दोनों बुरी तरह टेकटर सहित रोड के नीचे टककर लगने से जा गिरे दोनो एक्सीडेंट से बुरी तरह घायल हो गये।

जैसे ही एक्सीडेंट की सूचना पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विजेंद्र तिवारी को लगी बगैर देरी किये तिवारी जी घटना स्थल देवगांव पहुंचे तथा दोनो घायलों को स्थानीय नागरिकों कि मदद से जिला अस्पताल कटनी पहुचाया गया जो एक व्यक्ति ज्यादा चोटिल होने से हालत नाजुक थी तथा दूसरा भी गंभीर रुप से घायल है। घटना कटनी दमोह हाईवे रोड देवगांव की है। विजेंद्र तिवारी ने मानव सेवा को प्रथमिकता को सर्वोपरी मानते हुए सेवा कार्य किया ओर दो घायलो को कटनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पहले भी पुलिस कर्मी ने रोड एक्सीडेंट मे घायल लोगो को तत्काल ईलाज के लिए भर्ती कराकर जान बचाने का कार्य किया है।

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कलेक्टर श्री यादव ने किया निवास और कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

News Team

प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और तत्परता से हुआ सुरक्षित प्रसव

News Team

जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज मिलेगी बड़ी सौगात*

News Team