Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

कटनी पुलिस ने 2 दिन में किया खुलासा

कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र झिंझरी पुलिस अंतर्गत गुलवारा बाई पास के किनारे एक गड्ढे में बोरी में बंद एक महिला के शव मिलने के मामले में कटनी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की मृतक महिला के साथ दो आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और महिला के सर में पत्थर पटक उसे मौत के घाट उतार उसके शव को बोरे में बंद कर गुलवारा बाई पास के सड़क किनारे फेक दिया था। माधवनगर पुलिस ने महिला के हत्या के मामले में दोनो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Vo 01- कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की माधवनगर पुलिस को 23 फरवरी को सूचना मिली थी की गुलवारा ओवर ब्रिज के किनारे एक बोरे में शव बंद है जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर माधवनगर की पुलिस के साथ वह खुद मौके पर पहुंच बोरे में बंद महिला के शव को निकलवाया। मृतक महिला की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र राजीव गांधी वार्ड निवासी राधा पटेल की हुई। जो दो से तीन दिन पहले आपने घर से लापता थी। मृतिका की पुत्री रोशनी पटेल ने बताया कि उसकी माँ राधा पटेल 3-4 दिन पहले घर से बिना बताये कही चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली मे दर्ज कराई गई थी। उक्त मृतिका के शव का मौके पर एफ.एस.एल.टीम व पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया मृतिका का चेहरा विकृत हालत मे व शरीर मे नीलेपन के निशान पाये गये है। शव का पी.एम. जिला अस्पताल कटनी से कराया गया। मृतिका के चेहरे को अरेस्ट हुए दोनो आरोपियों द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। थाना प्रभारी माधवनगर द्वारा टीम लगाकर सीसीटीवी कैमरे व साइबर सेल की मदद से आरोपियो की तलाश पतासाजी की गई विवेचना के मृतिका के परिजनों से पूछताछ दौरान पता चला कि अधारकाप के विकास निषाद का आना जाना मृतिका के घर में लगा रहता था विकास को मृतिका पुत्री रोशनी पटेल द्वारा फोन करने पर विकास का नंबर बंद आ रहा था । तथा मुखबिर से यह भी सूचना मिली कि जिस दिन से मृतिका गुमी है उस दिन से विकास निशाद व उसका दोस्त आकाश बर्मन अपने अपने घरों में नही आए। उक्त संदेहियों के तलाश के क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विकास निषाद तथा आकाश बर्मन दोनो अधारकाप में विकास के खेत में रुके है जो तत्काल उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा दबिस दी गई दोनो विकास के खेत में उपस्थित मिले व पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ दौरान विकास ने बताया कि वह राधा बाई को पूर्व से जानता है। तथा उसके घर में आना जाना लगा रहता था । 20 फरवरी की शाम करीब राधा पटले को सिलेण्डर कनेक्शन अपडेट कराने उनके घर राजीव गाँधी वार्ड शास्त्री कालोनी से अपनी दो पहिया सी.डी डाँन में बैठाकर एस.बी.आई तिराहा लाया जहाँ उसका दोस्त आकाश बर्मन निवासी राजीव गाँधी वार्ड शास्त्री नगर का मिला जिसे साथ लेकर वे तीनो बस स्टेण्ड गैस एजेन्सी गये जहाँ समय अधिक होने से काम नही हुआ तब दोनो ने राधा बाई पटेल को विकास निषाद के खेत से ताजी सब्जी तोडकर देने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए जहां खेत के बीच में बनी मढिया (झोपडी) मे अन्दर जबरन लेटाकर बारी बारी बलात्कार करने की कोशिश की मृतिका द्वारा विरोध करने पर पहले आकाश ने मृतिका के चेहरे व शरीर में घूँसो एवं लातो से मारा और दोनो नें मृतिका के साथ बारी बारी करके जबरन बलात्कार किया जिससे मृतिका बेसुध सी हो गई मृतिका द्वारा जब उक्त दुश्कृत्य की रिपोर्ट पुलिस में लिखाने बोला गया तो दोनो ने मिलकर मृतिका को मारने का प्लान बनाया और मृतिका को जबरदस्ती अपनी गाडी में बीच में बैठाकर चक्की घाट के रास्ते से ट्रान्सपोर्ट नगर होते हुये इन्द्रानगर वाले रोड से उतरकर सुँघरहा -शाहनगर वाली रास्ता निकल गये तथा सुँघरहा गाँव के आगे दाहिने तरफ कच्ची रास्ता से सूनसान जंगल तरफ रोड से करीब तीन सौ मीटर अन्दर ले गये वहां मृतिका को उतारकर जमीन मे पटक दिये दोनो ने वहीं पड़े पत्थरो से मृतिका के सिर व चेहरे पर पटक-पटक कर मृतिका की हत्या कर दी। विकास ने आकाश बर्मन को गर्ग तिराहे के पास गली मे छोडकर अपने खेत जाकर दो बडी बडी बोरियाँ (झाल) ली और उन बोरी के अंदर धान का पैरा व रस्सी भरकर अपनी गाडी में रखरकर सुँघरहा जंगल गया तथा जहां मृतिका की लाश बोरी में भरकर गाडी मे पीछे तरफ बाँधकर वापस इन्द्रानगर ओवरब्रिज होते हुए गुलवारा ओवर ब्रिज के पहले रोड किनारे बने सूखे नाले पर बोरी से बंधी मृतिका की लाश को फेंक दिया।

बाइट – अभिजीत रंजन कटनी एसपी
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र हितग्राहियों को किया गया पात्र

News Team

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई शुरू

News Team

IND vs ENG पहले टेस्ट का पहला दिन LIVE:रूट और सिबली की फिफ्टी से इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, इंग्लिश कैप्टन ने 100वें टेस्ट में 50वां अर्धशतक लगाया

News Team