Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

हरदा की घटना के बाद ढीमरखेड़ा एसडीएम की तबाड़ तोड़ कार्यवाही कई जगह है जप्त हुआ अवैध सामान

उमरियापान । प्रदेश के हरदा में गत दिवस एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारण कई लोग असमय मौत का ग्रास बन गए तो कई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल जा पहुंचे। हरदा में हुई भीषण घटना के बाद से कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले के सभी पटाखा दुकानों एवं संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जांच कार्यवाही करते हुए ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे उईके के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा के ग्राम दशरमन सहित अन्य कई जगह पर छापामार कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान ग्राम दशरमन में एक निजी आवास में पटाखा बनाने का समान भारी मात्रा में बरामद किया गया तो वहीं दशरमन में ही एक किराने दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जप्त किए गए। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा एस डी एम विंकी सिंहमारे उइके ने बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद के मार्गदर्शन में हरदा की घटना को लेकर सहयोगी स्टाफ के साथ लम्पो बाई पति गनपद निवासी दशरमन के निजी आवास से फटाका बनाने का सामान जप्त किया गया। इसी तरह दुर्गेश पिता रमेश निवासी दशर्मन की किराना दुकान से फटाखे जप्त किये गए। साथ ही कुछ अन्य जगहों से भी पटाखे बनाने का सामान जप्त करने की कार्रवाई की गई है। जप्त किए गए पटाखे बनाने के समान एवं पटाखे को कार्यवाही के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी जांच कार्यवाही का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

बहोरीबंद जनपद पंचायत के आधार केंद्र में मची लूटमार

News Team

खरीदी केंद्र सिहुड़ी में व्यापारियों का राज व्यापारियों से चल रही खरीदी, किसान रही नदारत

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने संविदा उपयंत्री राजेश डोंगरे के विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रस्ताव मिशन संचालक को भेजा

News Team