Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने संविदा उपयंत्री राजेश डोंगरे के विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रस्ताव मिशन संचालक को भेजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बड़वारा निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतना पड़ा मंहगा

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बड़वारा के निर्माण कार्य के दौरान प्रगतिरत निर्माण कार्य का निरीक्षण व मॉनीटरिंग नहीं करने के फलस्वरूप निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होनें पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा उपयंत्री राजेश डोंगरे के विरूद्ध मध्य प्रदेश संविदा सेवा भर्ती नियमों के तहत कार्यवाही करनें का प्रस्ताव मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा है।  

जांच के दौरान निर्माण कार्य में मिली कमियां

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बड़वारा के गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर किये जा रहे निर्माण कार्य संबंधी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर विगत 27 अक्टूबर को कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जांच की गई थी। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा कराये गये कार्याे की जांच के दौरान कुशल मिस्त्री से कार्य नहीं कराये जाने की वजह से अस्पताल भवन की गैलरी के कुछ टाईल्स निकले पाये गए तथा भवन स्थित लेट्रिन व बाथरूम में लगाये गए दरवाजे भी अत्यधिक कमजोर पाये गए थे।  

जारी किया कारण बताओ नोटिस

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बड़वारा के जांच उपरांत कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपयंत्री राजेश डोंगरे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में उपयंत्री राजेश डोंगरे द्वारा प्रस्तुत जवाब में निर्माण कार्य के दौरान प्राप्त कमियों को स्वीकार कराते हुए कमियों में सुधार करानें का लेख किया गया।  

पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने उपयंत्री राजेश डोंगरे द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को समाधानकारक नहीं मानते हुए उनके द्वारा किये गए इस कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता तथा शासकीय कार्य के संपादन में रुचि नहीं लिये जाने पर राजेश डोंगरे उपयंत्री संविदा के विरुद्ध मध्यप्रदेश संविदा सेवा भर्ती नियमों एवं प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही करने का प्रस्ताव मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं चिकित्सीय शिक्षा विभाग को भेजा है।

Related posts

स्कूल बस को उफानी नदी के पुल को पार कराने के वायरल वीडियों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, दिए कार्यवाही के निर्देश

News Team

जिले के कुॅओं, बावड़ियों, खुले बोर का एक सप्ताह में सर्वे कर ,सूची बनायें और सुरक्षा के करें इंतजाम

News Team

*कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण करने वालों से किया आग्रह*

News Team