Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

रेत में डस्ट मिलाकर हो रहा निर्माण कार्य, जिम्मेदार बेखबर

कटनी, रीठी।।
लोकेशन➖ कटनी रीठी
कटनी जिले के रीठी विकास खंड मुख्यालय हो रहे शासकीय निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है, अभी खेल मैदान के निर्माण कार्य मे अनियमितताओं का मसाला लगाने का मामला प्रकाश में आया ही था कि दूसरा मामला पोस्टमार्टम हाउस का सामने आ गया है। जहां ठेकेदार द्वारा रेत में डस्ट मिलाकर पोस्टमार्टम हाउस का गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंट भी लगाई जा रही है। देखा गया कि पहले से बनी बाउंड्री वॉल में छपाई कर नया करने का भी किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि उक्त निर्माण कार्य किस मद से, कितने रूपयों की राशि से और निर्माण कार्य कर कौन रहा है इसका अता-पता भी किसी को नहीं है। निर्माण एजेंसी ने मौके पर जानकारी दर्शाता बोर्ड तक नहीं लगाया है। ताकि मनमानी करने में खुली छूट मिल सके।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

जब एक दिग्गज ने छुए दूसरे दिग्गज के पैर तो दुनिया कह उठी वाह

Nishant

राजस्थान: झुक गए अशोक गहलोत, बागी विधायकों से वापस लेंगे राजद्रोह केस

Nishant

मध्य प्रदेश कटनी*लोकायुक्त टीम ने सरपंच को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ

News Team