Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया। ब्रेकिंग।

दतिया की तिलैथा रेत खदान पर खनन माफियाओं का राज, बंदूकों की नौक पर फॉरेस्ट की जमीन पर शुरु हुआ अवैध खनन, प्रशासन ने साधी चुप्पी। खनन माफिया सूर्यास्त के बाद वन विभाग की जमीन से निकाल रहे रेत। वन विभाग के जिम्मेदार अफसरों की मिलीभगत से चल रहा अवैध खनन। ठेकेदार ने स्वीकृत खदानों के अलावा वन विभाग की जमीन पर शुरु किया अवैध खनन। आखिर किसने दी फॉरेस्ट रेंज में अवैध खनन की छूट, वन विभाग खनन माफियाओं से आगे क्यों हुआ नतमस्तक? वन विभाग के सामने होगी तिलैथा रेत खदान बंद कराने की चुनौती। रेंजर और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से चल रहा सफेद रेत का काला कारोबार। एमपी में नई सरकार के गठन के बाद भी खनन माफियाओं के हौंसले नहीं हुए पस्त। नियम कायदों को खूंटी पर टांगकर चल रहा अवैध खनन। जिले के वरिष्ठ अधिकारी कब लेंगे संज्ञान, या अधीनस्थों की शह पर चलता रहेगा अवैध खनन।

Related posts

माँ पीताम्बरा जयंती पर कि जाने वाली व्यवस्थाओं की कलेक्टर ने समीक्षा की

News Team

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ माँ पीताम्बरा जयंती की तैयारियों एवं व्यवस्थाओ के संबंध में किया शहर का भ्रमण

News Team

जिगना थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जिगना थाना पुलिस ने 8 मोटर साइकिल सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार,

News Team