Sunday, Jan 25, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

रिमझिम बारिश के बीच किसानो की बुवाई का जायजा लेने पहुंचे कटनी कलेक्टर

कटनी। विकासखंड ढीमरखेड़ा के भ्रमण के दौरान बुधवार को कलेक्टर अवि प्रसाद ग्राम भैंसवाही में किसानों से भेंट कर खाद -बीज की उपलब्धता की स्थिति जानने बोनी कर रहे किसान से मिलने बरसते पानी के बीच खेतों में जा पहुंचे।

  कलेक्टर श्री प्रसाद ने भैंसवाही के किसान विनय यादव से उनके खेत में ही पहुंच कर फसल की पैदावार, समीर से मिलने वाली खाद और धान उपार्जन हेतु पंजीयन व्यवस्था पर चर्चा की। उनके सहित अन्य स्थानीय किसानों की समस्याओं को जाना। कलेक्टर ने कृषक श्री यादव से उन्नत बीज की उपलब्धता की जानकारी ली और पूछा की रबी में की जाने वाली फसलों की बुवाई के लिए बीज कहा से लेते हैं। उन्होंने इस अंचल में सबसे अधिक बोई जाने वाली फसलों और उनकी उत्पादकता की  स्थित की भी जानकारी ली।

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कलेक्टर श्री यादव ने टीबी मुक्त कटनी बनाने दिलाई शपथ

News Team

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की मौजूदगी में एंबुलेंस से डुमना विमानतल पहुंचे हेड कांस्टेबल श्री राय

News Team

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 10 सितंबर को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभाकक्ष में करेंगे जनसुनवाई

News Team