Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

वर्षों बाद हुई ग्राम मझगवां की नाली की सफाई

जिले की छोटी से छोटी समस्याओं पर नजर रख रहे कलेक्टर, जानकारी लगते ही दिए थे सफाई के निर्देश

कटनी। बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां में बस्ती की ओर जाने वाली नाली की वर्षों से सफाई न किए जाने से दूषित जल की निकासी न होने से लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी लगते ही कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा त्वरित सफाई कार्यवाही कराने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बहोरीबंद को निर्देशित किया था। जिस पर ग्राम पंचायत के माध्यम से सफाई कराकर समस्या का निराकरण कर दिया गया है।
खबर पर लिया संज्ञान, दिए निर्देश
जिले की छोटी से छोटी समस्याओं पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा सतत नजर रखी जा रही है और उन समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायत मझगवां में वर्षों से नाली की सफाई न होने से संबधित खबर पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बहोरीबंद को सफाई कराने निर्देशित किया गया था। निर्देशों के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत बहोरीबंद द्वारा जांच की गई जिसमे पाया गया कि बस्ती की ओर जाने वाली नाली जहां पर पीडब्ल्यूडी की नली से जुड़ती हैं वहां पर किसी ग्रामीण द्वारा कचरा डाल कर उसे बंद कर दिया गया है। जिसकी ग्राम पंचायत के माध्यम से सफाई कराकर जलनिकासी को सुचारू कर दिया गया है।

Related posts

बहोरीबंद जनपद पंचायत के आधार केंद्र में मची लूटमार

News Team

नीमच कृषि उपज मंडी,2 दिन के अवकाश के बाद नीमच कृषि मंडी में उमड़े किसान, चारो तरफ हुआ चक्का जाम

News Team

बड़ी खबर

News Team