Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

प्रदेश के गृहमंत्री पश्चिम बंगाल में 48 सीटों के प्रभारी बनाए गए है , अब उनका पुरा ध्यान पश्चिम बंगाल चुनाव पर , इसलिये प्रदेश में उन्हें तत्काल हटाकर किसी अन्य विधायक को गृह मंत्री बनाया जाए क्योंकि गृह मंत्री का पद व दायित्व बेहद संवेदनशील
—————

भोपाल -11 सितंबर 2020
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन द्वारा 48 विधानसभा सीटों के प्रभारी बनाये जाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से सामने आयी है।
इस प्रभार के बाद अब उनका पूरा ध्यान पश्चिम बंगाल चुनाव पर रहेगा और अब उन्हें अब ज़्यादा समय प.बंगाल में ही देना होगा।हाल ही में भी वो पश्चिम बंगाल का दौरा करके भी आए हैं और मध्य प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल के लोगों से मिलने का उन्होंने अभियान प्रारंभ किया है , अब रात- दिन उनका ध्यान प.बंगाल के चुनावों पर ही रहेगा।
गृह विभाग एक बेहद संवेदनशील विभाग है , जिसके तहत इस पद पर बैठे व्यक्ति को सदैव सजगता व मुस्तैदी से कार्य करना होता है। प्रदेश की क़ानून व्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी के पालन की जवाबदारी गृह मंत्री की होती है और इस पद पर बैठे व्यक्ति को बहुत समय देना पढ़ता है।अब चूँकि गृह मंत्री जी का पुरा फ़ोकस व ध्यान पश्चिम बंगाल पर हैं तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी को तत्काल उन्हें हटाकर मध्यप्रदेश में किसी अन्य विधायक को गृह मंत्री बनाना चाहिए जो कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रख सके , अपना पूरा समय इस पद के लिये दे सके।

सलूजा ने बताया कि वैसे तो सभी ने इन उपचुनावों में गृह मंत्री के प्रभार वाली डबरा सीट के परिणाम देखे है और प.बंगाल की उनकी प्रभार वाली सीटों के परिणाम भी इसी से समझे जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार आने के बाद वैसे भी कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद बदतर है , अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद है ,बहन -बेटियों के साथ रोज दरिंदगी की घटनाएं घटित हो रही है , वर्तमान गृह मंत्री अपने दायित्वों के निर्वहन में वैसे ही असफल साबित हुए है और ऐसे में प्रदेश के गृहमंत्री पश्चिम बंगाल के चुनाव में लग जाएंगे तो मध्यप्रदेश में वो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर पाएंगे।इसलिए जनहित व प्रदेश हित को देखते हुए तत्काल प्रदेश में किसी अन्य विधायक को गृह मंत्री बनाया जावे , कांग्रेस यह मांग करती है।
———————————-

Related posts

नशा मुक्त अभियान का अग्रणी महाविद्यालय में भी हुआ शंखनाद – डॉ. डी.आर. राहुल

News Team

Breaking

News Team

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर।। बंधन बैंक बैंकिंग यूनिट द्वारा हर घर तिरंगे को लेकर उपभोक्ताओं से किया अनुरोध।।

News Team