Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

कलेक्टर ने उमरियापान खरीदी केन्द्र मे अनियमितता पर केन्द्र प्रभारी को किया गया निलंबित

कटनी ( 29 अप्रैल ) – कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा विगत दिवस गुरुवार को भ्रमण के दौरान तहसील ढीमरखेड़ा के उमरियापान गेहूं उपार्जन केन्द्र विपणन सहकारी समिति मर्यादित का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में उपस्थित किसानों द्वारा अधिक गेहूँ लिये जाने की शिकायत करने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उपार्जित गेहूं की बोरियों की तौल कराये जाने पर बोरियों का वजन 51.200 से 51.300 किलोग्राम तक पाया गया। जबकि शासन द्वारा निर्धारित मात्रा 50.580 (बारदाना सहित) है।
जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला ने बताया कि उक्त गंभीर अनियमितता पाये जाने पर कलेक्टर अवि प्रसाद दवारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उपार्जन केन्द्र के प्रभारी शरद कुमार बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related posts

इंदौर

News Team

शहीद जवानों के बच्चों को परीक्षा के मापदंडों में छूट देने की तैयारी

Nishant

आबकारी एवं जिगना पुलिस ने
ग्राम कमरारी एवं ग्राम नौनेर कंजर डेरा पर दी दविश,

News Team