Saturday, Apr 18, 2026
Rajneeti News India
गंजबासौदा

विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के तत्वाधान में निकली शौर्य दल यात्रा | गंजबासौदा

बजरंग दल एक महत्वपूर्ण हिंदुत्व संगठन है जो कि विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा है यह आर एस एस संगठन के परिवार का ही एक सदस्य इस संगठन की विचारधारा हिंदुत्व यानी राष्ट्रवाद पर ही आधारित है
आज नगर गंजबासौदा में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के तत्वाधान में शौर्य दल यात्रा ( पथ संचलन ) निकाला गया
सौर यात्रा के पूर्व सभी कार्यकर्ता रघुवर मैरिज गार्डन महाराणा प्रताप चौक बरेट रोड पर एकत्रित हुए वहां बौद्धिक एवं बजरंग दल की प्रार्थना के उपरांत शौर्य दल यात्रा आरंभ हुई यह यात्रा बरेट रोड रेलवे स्टेशन त्योंदा रोड सावरकर चौक एवं शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी चौक के रास्ते सिरोंज चौराहे होते हुए बराई पैलेस होटल पर समापन हुई इस पथ संचलन में गंजबासौदा एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए नगर के लोगों ने महिलाओं ने एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया इस पथ संचलन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस बल लगातार संचलन के साथ रहा जिससे कि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो सके |

Related posts

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ हुए दो को पकड़ा कार मोटरसाइकिल जप्त की गई।

News Team

बूथ विस्तार कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रमाकांत भार्गव

News Team