
गंजबासौदा।ऑपरेशन प्रहार के तह अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं की धरपकड़ पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। पुलिस थाना देहात बासौदा द्वारा अवैध मादक पदार्थ बैंचने वाले डीलर के विरुद्ध कार्यवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला के निर्देशन में मादक पदार्थ के क्रय विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना देहात बासौदा पर एसडीओपी भारत भूषण शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात बासौदा कुवंर सिहं मुकाती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें गुरुवार को सफलता प्राप्त करते हुए दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मेहलुआ व अंबानगर होते हुए एक सफेद रंग की कार नंबर MP67C4134 में बैठकर मादक पदार्थ गांजा लेकर बासौदा बैंचने की फिराक में आ रहे हैं। जिन्हें भरसक प्रयास कर पकड़ा गया एवं एक अन्य अपराध में दो अन्य आरोपीयों को बंजारी माता पर सूचना प्राप्त होने पर कि खुरई भालबामौरा बरेठ होते हुए बासौदा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बैंचने अपनी मोटर साईकिल से आ रहें है। जिन्हें भरसक प्रयास कर पकड़ा गया। इनके विरुद् धारा
8/20 एनडीपीए स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी प्रकाश खत्री पिता लक्ष्मी प्रसाद खत्री निवासी मगरदा गावँ शास्त्री वार्ड खुरई जिला सागर हाल नैना गिरी खेड़ापति मंदिर के पास भोपाल दूसरा तूफान खत्री पिता प्रकाश खत्री निवासी मगरदा गावँ शास्त्री वार्ड खुरई जिला सागर हाल नैना गिरी खेड़ापति मंदिर के पास भोपाल इनके पास से4 किलो अवैध गांजा कीमती करीब 40,000/- रुपये एवं एक सफेद रंग की कार जिसका कीमती 4 लाख रुपये कुल मशरुका 4,40,000/- रुपये है। अब तक की गई कार्रवाई में जितेन्द्र दांगी पिता भैयाराम दांगी निवासी ग्राम खजरा खुरई जिला सागर म.प्र. गजेन्द्र दांगी पिता सुमेर सिहं दांगी निवासी | खजरा खुरई जिला सागर म.प्र.किलो अवैध गांजा कीमती 20,000/ एवं एक मोटर साईकिल बिना नंबर की होण्डा कीमती करीब 40,000/- रुपये कुल मशरुका 60,000/- रुपयेउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुवंर सिहं मुकाती उपनिरीक्षक महेन्द्र शाक्य उपनिरीक्षक रोहित कौरव सउनि शिवप्रसाद विश्वकर्मा आरक्षक शिशुपाल सिहं आरक्षक प्रमेन्द्र नामदेव आरक्षक राकेश रावत, आरक्षक प्रयागराज गुर्जर आरक्षक यशपाल निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


