Saturday, Apr 18, 2026
Rajneeti News India
Image default
गंजबासौदा

बूथ विस्तार कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रमाकांत भार्गव

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ग्यारसपुर मंडल में भी बूथ विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बूथ विस्तारक मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा बूथ पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं के नाम मोबाइल नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारी ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दर्ज की जा रही है

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव ग्यारसपुर के सर्वप्रथम मानोरा पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन ने उनका स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तार कार्यक्रम को जल्द पूरा करने का आग्रह किया सांसद के द्वारा बताया गया कि पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश के जिलों की रैंकिंग में विदिशा द्वितीय स्थान पर चल रहा है

आशा करता हूं की समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाएगा एवं जिले को प्रथम पायदान पर कार्यकर्ताओं की मेहनत लाएगी वही विधायक लीना जैन के द्वारा भी अपने संबोधन में कहा गया कि उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का डाटा केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी नेताओं तक पहुंचेगा

जिससे वह भोपाल या दिल्ली में बैठकर जिस बूथ पर चाहेंगे उस बूथ के कार्यकर्ताओं से बात कर सकेंगे पार्टी के निर्देशानुसार आज मतदाता दिवस के उपलक्ष में नवीन मतदाता एवं बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान किया गया

Related posts

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ हुए दो को पकड़ा कार मोटरसाइकिल जप्त की गई।

News Team

विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के तत्वाधान में निकली शौर्य दल यात्रा | गंजबासौदा

News Team