Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
मुरैना

मुरैना में मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई | मुरैना

मुरैना में मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई,श्रद्धालुओं ने शहर में जगह जगह किया स्वागत।

जानकारी के अनुसार मुरैना शहर के मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा आज रविवार को शहर के जीवाजी गंज के अग्रसेन पार्क में द्वितीय श्री खाटू श्याम कीर्तन गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर आज मोरबी नंदन भक्त मंडल के सदस्यों ने सबसे पहले शहर के श्री बांके बिहारी मंदिर से निशान यात्रा बेंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई।ये यात्रा झंडाचौक बाजार,बड़ा जैन मंदिर, पंचायती धर्मशाला, नाला नंबर दो,पंसारी बाजार,हनुमान चौराहा,सदर बाजार,ओवरब्रिज चौराहा,जिला अस्पताल,एमएस रोड से होती हुई जीवाजी गंज के अग्रसेन पार्क पहुंची।यात्रा के दौरान हनुमान चौराहा,जिला अस्पताल के पास मोरवीनंदन भक्त मंडल सदस्य सहित इस निशाना यात्रा का शहर में जगह जगह श्रद्धुलाओ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।इस यात्रा में हजारों की संख्या में खाटू श्याम बाबा के भक्त भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।रविवार की देर शाम को देशभर के प्रसिद्ध गायक कलाकार खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में आएंगे।जहां प्रसिद्ध भजन गायिका झारखंड की श्वेता अग्रवाल,समस्तीपुर की रेशमी शर्मा,जयपुर के मनीष घी वाले,ग्वालियर के अतुल पारीक ओर मनोज शर्मा सहित दिल्ली का नरेश म्यूजिकल ग्रुप अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Related posts

महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने किया मुख्य बाजारों का भ्रमण, हाथ ठेले वालों को दी समझाइश ।

News Team

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए फ्लैटों के हितग्राही हो रहे परेशान निगम में नहीं मुहैय्या कराई पक्की सड़के

News Team

मुरैना! नगर निगम मुरैना द्वारा आज शहर में 10 वार्डों की क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक का आयोजन किया गया

News Team