Friday, Apr 17, 2026
Rajneeti News India
Image default
मुरैना

मुरैना! नगर निगम मुरैना द्वारा आज शहर में 10 वार्डों की क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक का आयोजन किया गया

नगर निगम मुरैना द्वारा आज शहर में 10 वार्डों की क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड में निवास करने बाले भाजपा और कॉंग्रेस के प्रमुख लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में कोरोना को
रोकने हेतु समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे एवं साथ ही निर्णय लिया गया कि शहर में प्रमुख मार्गों को रोज सेनेटाइज किया जाए एवं समिति के सदस्य अपने अपने वार्ड में लोगों को अनावश्यक बाहर ना निकलने इसके लिए समझाएं साथ ही सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करवाने और बैक्सीलेशन के लिए प्ररित करें कोई भी बाहर से आता है उसका टेस्ट करवाएं और यदि कोई पॉजिटिव आता है तो उसे प्रशासन द्वारा बनाए गए कोरोना सेंटर में भर्ती कराएं समिति के सदस्य संजय डण्डौतिया,मधु डण्डौतिया,संजय शर्मा ,रमेश उपाध्याय,अरुण परमार एवं चारु डण्डौतिया ने सामूहिक रूप से वार्डों में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुचारू करने पर जोर दिया एवं शहर के प्रमुख मार्गों साहित गली मोहल्ले की अधिक चलने बाली रोड़ों को भी सेनेटाइज करने का प्रस्ताव रखा मीटिंग में नगरनिगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता कोरोना प्रभारी डॉ पद्मेश उपाध्याय, नगर निगम के हेल्थ ऑफीसर डॉ जगदीश टैगोर, गाड़ी अड्डा के प्रभारी ललित शर्मा एवं निगम के जनसंपर्क अधिकारी रहीम चौहान प्रमुखरूप से उपस्थित रहे
बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम को मौके पर ही बुलाबके मीटिंग में उपस्थित सभी का कोरोना टेस्ट करवाया गया

Related posts

मुरैना ब्रेकिंग – रेत माफिया व धौलपुर पुलिस के बीच गोलीबारी , धौलपुर जिले के सागड़पाडा चौकी के पास हुई गोलीबारी

News Team

मुरैना- मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को अवैध दो देसी कट्टे व चार कारतूस सहित गिरफ्तार किया

News Team

मुरैना में मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई | मुरैना

News Team