Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

आबकारी विभाग को पिछले साल की तुलना में 18% का अधिक मिला राजस्व,

दतिया। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 63 करोड़ आबकारी आय एवं 1446000 रुपए का जुर्माना बसूला। आबकारी विभाग ने दतिया जिले में 1/4 /2021 से 31/3/ 2022 तक अवैध शराब के बिक्रय निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया जहां कुल 1271 विभागीय मदिरा दुकानों के प्रकरण एवं 1121 न्यायालयीन प्रकरण कायम किये जिसमें लगभग 13000 लीटर शराब एवं 176200 किलोग्राम लाहन जप्त की गई।जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ सात लाख साठ हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही विभागीय प्रकरणों में आरोपित जुर्माने से 14 लाख 46 हजार रुपए का जुर्माना मदिरा लाइसेंसों से वसूला है। वर्ष 2021-22 की अवधि में कुल प्राप्त राजस्व 63,03,88,990 प्राप्त किया जो कि गत वर्ष की तुलना में 18% अधिक है।

Related posts

दतिया : फ्रंटलाईन वर्कर के रूप में आंगनबड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें पूरी मुस्तैदी से कार्य करें

News Team

मेडिकल कॉलेज में पहली बार हर्निया का ई टेप द्वारा सफल ऑपरेशन

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team