Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

मेडिकल कॉलेज में पहली बार हर्निया का ई टेप द्वारा सफल ऑपरेशन

दतिया। बुधवार को मेडिकल कॉलेज दतिया के सर्जरी विभाग में राम मिलन शर्मा उम्र 60 साल का सर्जरी ओटी मैं इंगुइनल हर्निया का दूरवीन विधि ई टेप विधि द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। मध्य प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेज मैं अपने तरह का पहला ऑपरेशन है,दतिया मेडिकल कॉलेज यह ऑपरेशन करके सारे नए मेडिकल कॉलेज में अग्रणी हो गया है ।राम मिलन शर्मा ग्राम देवपुरा सेवड़ा निवासी पिछले 10 साल से हर्निया के बीमारी से परेशान था उन्होंने झांसी , ग्वालीयर कई जगह दिखाया लेकिन गरीबी के वजह से अपना ऑपरेशन नही कर पाए और फिर उन्होंने सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ केदार नाथ आर्य को दिखाया उन्होंने उनको दूरवीन विधि द्वारा ऑपरेशन कराने की सलाह दी, वही बुधवार सर्जरी ओटी मे उनका सफल ऑपरेशन ई टेप जो की अभी नई आई हैं उसके द्वारा किया गया, मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं,और दो दिन बाद मरीज के छुट्टी भी हो जायेगी, टीम में डॉ के एन आर्य , डॉ राजेश बादल, डॉ संदीप,डॉ मुदित, डॉ शीतल, डॉ मंजुलता शाक्य,डॉ तमन्ना, और नर्सिंग स्टाफ में खुशबू सिस्टर टीम का हिस्सा रही।प्राइवेट में इस आपरेशन का खर्च 60 से 70 हजार रुपये आता है।उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के पीआरओ डॉ हेमंत कुमार जैन द्वारा दी गयी।

Related posts

कड़े गए संदिग्ध आतंकियों पर सख्त कार्रवाई होगी – गृह जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

News Team

बुंदेलखंड क्षेत्र में होगा बैंकिंग सेवाओं का विस्तार…

News Team

दतिया ब्रेकिंग–

News Team