Saturday, Apr 18, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

प्रदेश की लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है – डॉ विवेक मिश्रा

दतिया।बुधवार को भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया पहुंचे जहां निवास पर उपस्थित आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व समस्याओं का तत्काल निदान किया। इसके पश्चात भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी, डोंगरपुर, सोनागिर डेरा और बड़ौनी नगर में हुई गमियो में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की, इसके पश्चात भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा बड़ोंनी में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ पर सम्मान समारोह के आयोजक को द्वारा भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा का शाल श्रीफल और साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों का शाल प्रतीक चिन्ह देकर और पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा बड़ोंनी की जनता जनार्दन ने इस बार एक नया इतिहास बनाया है आप सभी भाजपा के 15 के 15 पार्षदों को विजय बनाया है आप सभी पार्षदों को मिलकर बड़ौनी नगर की जनता जनार्दन की चिंता करना है प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ आप सभी को मिलकर हर घर में पहुंचाना और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाना है और बड़ौनी नगर को स्वच्छ सुंदर बनाना है।इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी जनपद अध्यक्ष बृजेश यादव मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक, महामंत्री रिंकू बुंदेला, मंगल यादव,टेलो यादव, मुकेश बेडर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Related posts

दतिया धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

News Team

गृह मंत्री ने सिंधी समाज के विशेष ज्योति स्नान महोत्सव का किया शुभारंभ

News Team

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री परिवार सहित सिद्ध पीठ मां पीतांबरा मंदिर पर पूजा अर्चना अर्चना

News Team