Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

गृह मंत्री ने ग्राम बगेदरी में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए

दतिया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया प्रवास के दौरान शुक्रवार को ग्राम बगेदरी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए और कृष्ण भगवान के दर्शन भी किए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम कृष्ण जन्म मना रहे है। कृष्ण भगवान ऐसे मानव व्यक्ति हुए जिन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की भलाई एवं धर्मान्त की रक्षा के लिए लगा दिया। उन्होंने लोगों को सिखाया कि कम लोग होने पर भी बढ़े से बढ़ा काम कर सकते हे। उन्होंने हमेशा धर्म की रक्षा का उद्देश्य लोगों के मन में जगाया। उन्होंने तरह-तरह की लीलाआंे को दिखाकर सभी माताओं को पुत्र की महिमा का महत्व दिखाया। जिससे हर माता उन्हें कन्हैया कहने लगी। गृह मंत्री ने गोविन्द मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं आरती की गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में स्थापित गोविन्द मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं आरती की। इस दौरान कार्यक्रम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

अंतिम पांत अभियान के तहत् अधिकारी पहुंचे गांव-गांव

News Team

दतिया ब्रेकिंग

News Team