Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दतिया की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्वेता यादव को निर्विरोध

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दतिया की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्वेता यादव को निर्विरोध आई एम ए दतिया प्रेसिडेंट चुना गया साथ ही डॉ मनीष अजमेरिया वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर के एम वरुण संयुक्त सचिव एवं डॉ पुनीत अग्रवाल संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए
निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप उपाध्याय के द्वारा आई एम ए दतिया की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपादित की गई निर्वाचन समिति के सदस्यों डॉक्टर राजेश गुप्ता डॉ विशाल वर्मा एवं डॉक्टर खा॑गर द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई एवं आज 24 अगस्त 2022 निर्वाचित हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए साथ ही सूचित किया की 6 सितंबर 2022 को आई एम ए दतिया के स्थापना दिवस के अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे नवनिर्वाचित आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर श्वेता यादव ने निर्वाचन समिति एवं आई एम ए दतिया के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकारिणी के सदस्य संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास करेगी एवं आईएमए दतिया सभी जिलेवासियों स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूर्व की तरह जारी रखेगी
आई एम ए दतिया की कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के अधिष्ठाता डॉक्टर दिनेश उदैनिया, सीएमएचओ दतिया डॉ आर बी कुरेले एवं सिविल सर्जन डॉक्टर केसी राठौर ने शुभकामनाएं दी। चिकित्सा महाविद्यालय एवं आई एम ए दतिया के सदस्यों के द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई

Related posts

सिविल लाइन टी आई भूमिका दुबे ने पुलिस टीम के साथ झाड़ियां कंजर डेरे पर मारा छापा,250 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त मौके पर किया लहान नष्ट

News Team

दतिया धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

News Team

दतिया – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक हो जिसके लिए पुलिस अपराधियों पर कर रही है कार्यवाही एडिशनल एसपी दतिया कमल मौर्य

News Team