Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

पण्डोखर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अंतर्राज्यीय पशु चोर को पण्डोखर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया।तेज तर्रार पण्डोखर थाना यादवेन्द्र सिंह गुर्जर को मिली बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय पशु चोर पण्डोखर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा बढ़ती चोरी घटनाओं को देखते हुए दिए गये निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य वं एसडीओपी भांडेर कार्णिक श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पण्डोखर यादवेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा अज्ञात आरोपी वाहन की तलाश सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जाकर वाहन क्रमांक यूपी 93 सिटी 5628 का वाहन चोरी में होना पता चला जिसे सोमवार को सदका बॉर्डर से जप्त कर अंतर राज्य पशु चोर सलमान उर्फ सुलेमान पुत्र इकबाल उम्र 27 साल निवासी ओरछा गेट बाहर कसाई मंडी झांसी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी सलमान पुत्र इकबाल कुरैशी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भैंस खरीदने के लिए गांव गांव जाना बताया और भैंस देखने के बाद रात्रि में चोरी कर ले जाते थे 8 जुऐ को ग्राम बिनडवा एवं 5 जुलाई को ग्राम मेंथाने से अपने साथियों के साथ भैंस चोरी करना बताया है आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है उक्त आरोपी से 20000 रु नगद व भैंस चोरी कर ले जाने हेतु लोडिंग वाहन जप्त किया गया है,
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पंडोखर यादवेंद्र सिंह गुर्जर उनिमुनीम सिंह प्रआ स्वामी प्रसाद ,प्रआ रमेश चंद्र ,आर हरिमोहन कुशवाहा ,आर महेश कौरव आर,रवि कांत कौरव ,आर रामस्वरूप, उदय भान राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

चिरूला थाना प्रभारी अजय अम्बे जुआरियों पर कसा शिकंजा, मचा हड़कंप

News Team

नशा मुक्त भारत अभियान मे दतिया देश में रहा अव्वल कलेक्टर संजय कुमार एवं उनकी टीम ने लिया राष्ट्रीय पुरस्कार

News Team

दिनारा रोड़ पर कपाली आश्रम के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना मिलते ही मौके वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे

News Team