Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

चिकित्सक अपना श्रेष्ठ मरीजों एवम संस्था को दें – डॉ दिनेश उदेनिया

डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने लिया इमरजेंसी एवम ट्रामा वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण

दतिया। शुक्रवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के डीन डॉ दिनेश उदैनिया द्वारा दतिया जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर , एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय उन्होंने मरीजों को होनी वाली समस्याओं की जानकारी ली एवं एवं उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा डॉक्टरों को समय से राउंड लेने एवं अपना पूरा नाम और सील लगाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी अपना श्रेष्ठ , मरीजों एवं संस्था को दें ताकि शिकायत की गुंजायश ही नहीं रहे।निरीक्षण के समय उनके साथ सिविल सर्जन डॉक्टर केसी राठौर, अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह, एवं सह अधीक्षक डॉ सचिन सिंह यादव मौजूद रहे।
उपरोक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डॉ हेमंत कुमार जैन द्वारा दी गयी

Related posts

जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है- डॉ नरोत्तम मिश्रा

News Team

पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

News Team

भांडेर ब्रेकिंग।

News Team