Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दर्शनार्थियों के लिए परिवर्तित मार्ग आवश्यक सूचना

दतिया। शनिवार को पीताम्बरा मन्दिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पुलिस विभाग ने परिवर्तित मार्ग आवश्यक सूचना जारी की है। जिसमे कल दिनांक 30 जुलाई को शनिवार, मां पीतांबरा माई के दर्शन हेतु झांसी ,ग्वालियर एवं शिवपुरी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने सीवरेज का कार्य होने से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए वाहन मार्ग परिवर्तित किया गया है। अतः झांसी, शिवपुरी एवं ग्वालियर से आने वाले श्रद्धालु झांसी चुंगी से होकर एवं राजघाट कॉलोनी स्थित पुराना केंद्रीय विद्यालय में अपने वाहन पार्किंग करेंगे। जहां से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा पार्किंग स्थल के पास उपलब्ध रहेंगे। समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए उपरोक्तानुसार परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करने का कष्ट करें।

Related posts

कलेक्टर ने जन सुनवाई में लोगों की सुनीं समस्याएं

News Team

शशि कुमार होगे भांडेर के टीआई

News Team

वन मंडल दतिया में सामुदायिक वन प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ

News Team