Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

जनता और सरकार दोनों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही चिकित्सकों का मूल कर्तव्य- डॉ दिनेश उदेनिया

आज दिनांक 29 जुलाई 2022 को डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने नवीन ओपीडी का औचक दौरा किया , जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों की ओपीड़ी में पदस्थ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अटेंडर्स से उनका परिचय लिया और उनके काम में होने बाली परेशानियों के बारे में भी पूछा। डीन डॉ उदेनिया ने मरीजों से भी पुछताछ की , कि उन्हें कितने समय में चिकित्सक ने देखा, चिकित्सक मिलते हैं या नहीं , कोई आपसे पैसे तो नहीं मांगता, या किसी भी प्रकार की दवा बाजार से तो नहीं मंगाई जा रही, सभी मरीज व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। इस दौरान डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने चिकित्सकों को अपना काम ईमानदारी से करने को कहा और कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से मरीज और सरकार की हमसे उम्मीदें ज्यादा हैं और हमें उम्मीदों पर खरा उतरना है ।
हमारा कर्तव्य मरीजों को बेहतर और नवीन इलाज प्रदान करना है और उन्हें इस प्रकार की सेवा देना है जिससे उन्हें कोई परेशानी ना हो। चिकित्सकों से उन्होंने किया कि अपना व्यवहार मरीजों और उनके परिजनों से मधुर रखें । साथ ही साथ सभी चिकित्सकों से समय पर आने और जाने की अपील भी की ताकि कोई भी मरीज को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह, सह अस्पताल अधीक्षक डॉ सचिन यादव एवं डॉ हेमंत कुमार जैन, एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के पीआरओ डॉ हेमंत कुमार जैन ने दी

Related posts

रोट्रेक्ट क्लब दतिया द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नि:शुल्क पेयजल वितरण किया गया।

News Team

दतिया धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

News Team

पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाहा ने स्टॉक फोर्स के साथ होली पर्व पर निकाला फ्लैग मार्च

News Team