Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

मेडीकल रिसर्च के क्षेत्र में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया म.प्र. के बढ़ते कदम

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया म.प्र. के अधिष्ठाता महोदय डाॅ दिनेश उदैनिया जी के निर्देशन में बायोमेडीकल रिसर्च को प्रोत्साहित करने के लिये एथिकल कमेटी की मीटिंग को दिनांक 07.07.2022 को कमेेटी के सचिव डाॅ सुरेन्द्र कुमार बौद्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष फार्माकोलाॅजी विभाग के द्वारा संचालित किया गया ।
इस मीटिंग की अध्यक्षता डाॅ नीरज अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम द्वारा की गई।
मीटिंग का उद्वघाटन माननीय अधिष्ठाता महोदय डाॅ दिनेश उदैनिया जी के द्वारा कमेटी के समस्त सदस्य पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया, इस मीटिंग में कई चिकित्सकों एवम छात्रों द्वारा स्वंय के लगभग 20 रिसर्च प्रोजेक्ट पर विचार विमर्ष आई.सी.एम.आर के गाइडलाईन के अनुसार किया गया। आगे चल कर कमेटी की अनुशंसा प्राप्त होने पर ,इन विषयों पर अनुसंधान किया जा सकेगा।
मीटिंग में विभिन्न विभागों के चिकित्सक जैसे डाॅ अर्जुन सिंह, डाॅ केदारनाथ आर्य, डाॅ राजेश गुप्ता,डाॅ श्वेता यादव , डाॅ पहराम अधिकारी , डाॅ अभिषेक मेहता, डाॅ मंजूलता शाक्य, डाॅ कमल कछावा, डाॅ अर्पित वर्मा एवं बाह्य सदस्य डाॅ आलोक सोनी, डाॅ बालकृष्ण शर्मा एवं माताप्रसाद उपस्थित थे। अंत में सभी सदस्यों का आभार कमेटी के सचिव डाॅ सुरेन्द्र कुमार बौद्व के द्वारा किया गया।

Related posts

ZEE5 ने EDUAURAA के साथ किया टाई अप, स्कूली बच्चों के लिए बनाई खास सर्विस

Nishant

Breaking news

News Team

जिला जेल दतिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

News Team