Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

थाना पोरसा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना श्री आशुतोष बागरी, भापुसे तथा श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राय सिंह नरवरिया द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों को पकडने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान अशोक सिंह जादौन एस०डी०ओ०पी० महोदय, अंबाह द्वारा अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को पकड़ने के संबंध में लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे थे, जिस पर से श्रीमान टीआई रामपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों की गंभीरता से तलाश की गई जिस पर से दिनांक 04/06/22 को जरिये मुखबिर से सूचना मिलने पर अंबाह रोड तिराहा के पास पोरसा से थाना स्टेशन रोड मुरैना के प्रकरण कं0 146 / 16 धारा 323,294,336 भादवि में फरार आरोपी को मय एक 315 बोर कट्टा मय दो जिंदा कारतूस के गिर0 किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना पोरसा पर अपराध क० 226 / 22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया, आरोपी शातिर बदमाश है। आरोपी को माननीय न्यायालय अंबाह पेश किया जावेगा।

उक्त सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण योगदान थाना पोरसा से थाना प्रभारी आरपीएस जादौन, उप निरी0 धर्मेन्द्र मालवीय, सउनि कमलेश कुमार, प्र0आर0 40 नीरज तोमर, आर0 954 गजेन्द्र लोधी, आर0 157 राहुल पटेल, आर0 303 गोविंद भदौरिया, आर0 977 पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, चालक 203 सुधीर पाठक, म0आर0 1212 प्रिंयका, म0आर0 1009 सोनम की अहम भूमिका रही।

Related posts

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम एरई और हिडोरा को उप स्वास्थ्य केंद्रों की दी सौगात

News Team

कोरोना संक्रमण के चलते जिले में पूर्व में विनियमित की गई

News Team

दृष्टिबाधित दिव्यांग शिवा के माता-पिता की काउंसलिंग कर कलेक्टर ने पढ़ाई के लिए शिवा को बाहर भेजने किया राजी

News Team