Wednesday, Nov 25, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

निर्वाचन प्रेक्षक शैलेंद्र खरे ने जिले के समस्त विकास खंडों के संवीक्षा कार्यों का किया निरीक्षण

जिला कटनी मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कटनी जिले के लिए सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रेक्षक शैलेंद्र खरे को नियुक्त किया गया है निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे ने मंगलवार एवं बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत नामांकन पत्रों के संविक्षा कार्यो का निरीक्षण किया श्री शैलेंद्र खरे जी ने जिला कटनी के विकासखंड कटनी, विकासखंड बड़वारा, ढीमरखेड़ा ,विजय राघव गढ़, रीठी एवं बहोरीबंद में की जा रही संविक्षा प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं निर्वाचन प्रक्रिया के आगामी चरणों के संबंध में समस्त विकास खंडों के निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा की जिसमें प्रशिक्षण रूट चार्ट, निर्वाचन सामग्री, वाहन की उपलब्धता एवं संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम एरई और हिडोरा को उप स्वास्थ्य केंद्रों की दी सौगात

News Team

शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम के अनुक्रम में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

News Team

नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है इनकी उपासना, पढ़ें सभी सिद्धियों को देने वाली देवी की कथा

News Team