Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र हितग्राहियों को किया गया पात्र

जिला कटनी की जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ककरेहटा मैं प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीणों ने प्रभारी सचिव लाल बहादुर सिंह सेंगर के द्वारा जमकर धांधली करने की जानकारी प्रशासन को दी गई है ग्राम पंचायत ककरेहटा के मामले में बम्होरी निवासी शोभा सिंह सेंगर ने जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद गोमे को शिकायत कर दी है शिकायत में बताया गया है की ग्राम पंचायत सरपंच एवं प्रभारी सचिव लाल बहादुर सिंह सेंगर के द्वारा आवास प्लस में उनके नाम जोड़े गए हैं जिनके पास 1 कमरे से लेकर 4 कमरे तक का पक्का मकान मौजूद है उनके पास ट्रैक्टर वाहन भी मौजूद है जमीन भी पर्याप्त है योजना में 82 लोगों में से मात्र 2 ही हितग्राहियों को अपात्र घोषित किया गया है शिकायतकर्ता ने ब्लॉक समन्वयक अधिकारी अखिलेश वर्मा पर लेन-देन का आरोप लगाया है एवं शिकायतकर्ता की मांग है कि जिले के अधिकारियों की टीम गठित कर भौतिक सत्यापन करवाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग शिकायत पत्र में की गई है वही शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि जिले के उच्च अधिकारी कब तक अनदेखी करते रहेंगे
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

आज श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ जी के परम भक्त श्री अरुल अशोक जी अरोरा के द्वारा श्रावण माह में श्री किलेश्वर महादेव के चरणों में समर्पित शाही भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है।

News Team

विज्ञान एक व्यवस्थित तरीका है, जिसमें ज्ञान प्राप्त करने और कौशल में सुधार करने के लिए अवलोकन और प्रयोग शामिल है !

Nishant

ढीमरखेड़ा सेंट्रल बैंक में मैनेजर के द्वारा हितग्राहियों को किया जा रहा परेशान

News Team