Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया। ब्रेकिंग,,,

खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल
चिरुला थाना क्षेत्र के झांसी रोड केवट ढाबा के पास की घटना।घटना में 45 वर्षीय चालक सोनू पांडेय निवासी ग्वालियर गंभीर रूप से हुआ घायल। घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना के वक्त घायल सोनू पांडेय झांसी से ग्वालियर ट्रक लेकर जा रहा था। तभी केवट ढाबा के पास बुलेरो वाहन को बचाने के चक्कर में उसका ट्रक दो दिन से खराब हालत में खड़े अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सोनू के ट्रक आगे जाकर पलट गया। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Related posts

दर्शनार्थियों के लिए परिवर्तित मार्ग आवश्यक सूचना

News Team

चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया

News Team

थाना सिविल लाइन पुलिस ने हमीरपुर कंजरडेरा पर मारा छापा

News Team