Friday, Oct 18, 2024
Rajneeti News India
Image default
दतिया

जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है- डॉ नरोत्तम मिश्रा

दतिया। जहां नारी का सम्मान होता वहां संस्कृति का उत्थान होता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एवं भारतीय संस्कृति में माँ का विशेष महत्व है हम धरती को भी धरती माँ कहकर पुकारते है। यह बात प्रदेश के ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को भारत सरकार सहायित योजना महिला एवं बाल विकास द्वारा 48 लाख की राशि से निर्मित वन स्टॉप सेंटर भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमें जो भी शक्ति मिलती है उसके पीछे नारी का योगदान रहा है। जिस देश में नारी का सम्मान होता है। उस देश की संस्कृति का उत्थान होता है। भारतीय संस्कृति में माँ का विशेष महत्व है इसलिए धरती को माँ का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि माँ, महात्मा एवं परमात्मा का जीवन में इन तीनों का विशेष महत्व है। माँ हमारा भरण-पोषण कर संस्कार एवं संस्कृति की शिक्षा देती है। उन्होंन कहा कि हमारे देश में पुरूष व्यक्ति के नाम के पहले महिला का नाम जोड़ा जाता है। ऐसा अन्य देशों में नहीं है। उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी है उसके पीछे उनकी माँ के द्वारा दिए हुए संस्कार, शिक्षा एवं उनकी दुआयें है।कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा देकर उनको संबल भी देना है। इसमें उपेक्षित महिलाओं को भी ठहरने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान लोगों को जागरूक करने एवं टीकाकरण के कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों द्वारा बेहतर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में जिले में शुरू किए सुपर क्लीन संड़े के तहत् 27 फरवरी के सभी लोग अपने-अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई कार्य कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को गृह मंत्री डॉ. मिश्र प्रातः 10 बजे सायरन बजाकर लोगों से सुपर क्लीन संडे के कार्य में शामिल होने का आह्वान करेंगे। इस कार्य में एक साथ 8 हजार लोगों के जुटने की संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के संबंध में लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से फीडबैंक भी लिया जायेगा।
कार्यक्रम के शुरू में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे परामर्श, कानूनी सुविधा एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने लोकार्पण उपरांत वन स्टॉप भवन का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, कालीचरण कुशवाहा, योगेश सक्सैना, प्रशांत ढेंगुला, गिन्नी राजा, अतुल भूरे चौधरी, मान सिंह कुशवाहा, संतोष कटारे, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत, रमेश नहार,आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

बुंदेलखंड क्षेत्र में होगा बैंकिंग सेवाओं का विस्तार…

News Team

दतिया। ब्रेकिंग,,,

News Team