Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

सरपंच का फार्म डालने गए युवक के साथ मारपीट एवं फार्म को दबंगों ने जला डाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन युवक के साथ नामांकन पत्र दाखिल करते समय मारपीट एवं नामांकन पत्र को जलाने संबंधित मामला सामने आ रहा है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार भांडेर विधानसभा के लहार हवेली निवासी प्रसन्नचित्त भास्कर उम्र 33 साल पंडोखर स्थित शासकीय स्कूल में सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए गया था उसी बीच लस्करी उर्फ संतोष तिवारी नामक युवक व्यक्ति को नामांकन दाखिल करने से रोका युवक द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट की गई एवं नामांकन फार्म को जला दिया!
एवं जातिवाचक सूचक शब्दों को जलील किया गया!
उक्त घटना को लेकर युवक द्वारा थाना पंडोखर में जानकारी दी जिस पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना प्रारंभ कर दी!
साथ ही घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को भी आवेदन देकर घटना से अवगत कराया!
जिस पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा फरियादी को दिया गया!
अपने साथ हुई घटना को लेकर क्या कुछ कहा फरियादी युवक ने देखिए इस रिपोर्ट में!

Related posts

प्रसव के प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांच न करना पड़ा भारी
तीन सी.एच.ओ. सहित एक ए.एन.एम. से स्पटीकरण तलब

News Team

निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी

Nishant

जब एक दिग्गज ने छुए दूसरे दिग्गज के पैर तो दुनिया कह उठी वाह

Nishant