Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
महाराष्ट्र

समुद्र में जहाज पर बचाव अभियान, अब तक 37 शरीर बरामद हुए, 38 लोगों की तलाश में

चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ कारण मुंबई के पास समुद्र में फंसे जहाज (बार्ज- पी305) में सवार लोगों में से अभी तक 37 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं बचान दल को अभी भी 38 लोगों की तलाश है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात 11 नाविकों के शव INS कोलकाता से मुंबई के तट पर लाए गए। तूफान आने के चार दिन बाद भी आज नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 55 घंटे के बाद भी नेवी के बचाव दल को 38 लोगों की तलाश है, जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ONGC की ओर से जानकारी दी गई है कि जहाज पर 263 लोग सवार थे।

टोही विमान 60 घंटे से भर रहे उड़ान

डूबे जहाज पर सवार नाविकों की तलाश में नौसेना के विमान और हेलिकॉप्टर बीते 60 घंटे से ज्यादा की उड़ान भर चुके है । नौसेना अब अपने टोही विमान पी-81 की मदद ले रही है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस पी-81 आसमान में रह कर समुद्र की गहराई में ही हर हलचल पर आसानी से नजर रख सकते हैं।

गौरतलब है कि बार्ज- पी305 जहाज मुंबई के समुद्र तट से करीब 88 किमी की दूरी पर हीरा ऑयल फील्ड्स के क्षेत्र में समुद्र में डूबा है और यहां नौसेना करीब 80 से 100 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश कर रही है। INS कोच्चि और कोलकाता के साथ-साथ INS तेग, INS बेतवा और INS व्यास भी लापता नाविकों की तलाश में बीते कई घंटों से लगातार जुटे हुए हैं।

Related posts

Maharashtra: कोरोना के कहर के बावजूद टीका नहीं लगवा रहे लोग, भंडारा में अफवाहों का डर

News Team

फोटोज में देखिए ताऊ ते तूफान:समुद्र की लहरों के बीच खतरे में किनारों पर लाखों जिंदगियां; तेज हवाओं से तिनकों की तरह बिखरे पेड़ और खंभे

News Team

नासिक में अस्पताल का ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने तोड़ा दम

News Team