Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

प्रधानमंत्री मोदी 10 CM और 54 कलेक्टरों से आज करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होगी शामिल

देश में कोरोना कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण निर्मित हुई विपरीत परिस्थितियों के कारण कई जिलों में अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) आज देश के 54 जिलों के कलेक्टरों के साथ चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

ताजा हालात पर होगी चर्चा व रणनीति की समीक्षा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज होने वाली बैठक में कोरोना संक्रमण के ताजा हालात और उन पर नियंत्रण पर चर्चा होगी। पीएम मोदी 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के डीएम और फील्ड अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के डीएम के साथ बैठक कर रहे हैं।

इससे पहले 18 मई को पीएम मोदी ने 9 राज्यों के 46 डीएम के साथ बैठक की थी। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की जानकारी लेकर प्रधानमंत्री दिशा-निर्देश देंगे। संभावना है कि इस संवाद में मुख्यमंत्री और शासन के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में सीएम ममता बनर्जी भी होगी शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव के साथ पश्चिम बंगाल के 9 जिलों के डीएम भी वर्चुअली मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश के 5 जिलों के कलेक्टरों से कोरोना को लेकर संवाद करेंगे। इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री दूसरे जिलों के डीएम से संवाद कर चुके हैं। पीएम गुरुवार को मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बरेली और मुरादाबाद जिले के डीएम से सीधा संवाद करेंगे।

Related posts

नवरात्रि का पहला दिन:-नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा, जानें व्रत कथा, मंत्र, आरती और भोग

Nishant

Coronavirus Second Wave: देश में बीत गया कोरोना की दूसरी लहर का पीक, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार

News Team

Corona Vaccine: DCGI ने 2-18 आयु वर्ग में COVAXIN के क्लीनिकल ट्रायल को दी मंजूरी

News Team