Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
महाराष्ट्रमौसम

फोटोज में देखिए ताऊ ते तूफान:समुद्र की लहरों के बीच खतरे में किनारों पर लाखों जिंदगियां; तेज हवाओं से तिनकों की तरह बिखरे पेड़ और खंभे

गुजरात और महाराष्ट्र सहित 7 राज्यों में ताऊ ते तूफान ने तबाही मचाई हुई है। कई जगह 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है तो गोवा में खंभे उखड़ने से पावर सप्लाई कट गई है। मुंबई की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। ये तूफान कुछ घंटे बाद गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने वाला है। इससे नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है। गुजरात में 23 साल बाद इतना बड़ा तूफान आ रहा है। 

ताऊ ते के खतरे को देखते हुए मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।
मंगलुरु में समुद्र की लहरें विकराल रूप लेती नजर आईं। लहरों की ऊंचाई और हवा की रफ्तार तूफान की खतरे को बयां कर रही थीं।
चक्रवात के असर से कोच्चि में भी भारी बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। समुद्र में कई फीट ऊंची लहरें उठीं।
कन्याकुमारी में भी ताऊ ते तूफान का असर देखा गया। यहां समुद्र की लहरें किनारे पर बने घरों तक पहुंचती नजर आईं।

Related posts

नासिक में अस्पताल का ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने तोड़ा दम

News Team

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

Maharashtra: कोरोना के कहर के बावजूद टीका नहीं लगवा रहे लोग, भंडारा में अफवाहों का डर

News Team