Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कोरोना

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग क्यों हो रहे संक्रमित? एक्सपर्ट्स ने बताए कारण और बचाव के तरीके

देश और विदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां पर वैक्सीन लेने के बाद लोगों को कोरोना हो रहा है. ऐसे मामलों की संख्या भले ही अभी कम हो लेकिन खतरा बना रहता है. ऐसे में ये क्यों हो रहा है, वैक्सीन लेने के बाद किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, एक्सपर्ट्स से ही समझें…

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर इस वक्त भारत पर जारी है. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे बेहतर उपाय अभी वैक्सीन ही बताया जा रहा है. लेकिन देश और विदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां पर वैक्सीन लेने के बाद लोगों को कोरोना हो रहा है. ऐसे मामलों की संख्या भले ही अभी कम हो लेकिन खतरा बना रहता है. ऐसे में ये क्यों हो रहा है, वैक्सीन लेने के बाद किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, एक्सपर्ट्स से ही समझें…

वैक्सीन लेने के बाद क्यों हो रहा है कोरोना?
अगर कोई व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ले रहा है, लेकिन बाद में उसे कोरोना हो रहा है. इस मसले पर सीके बिड़ला अस्पताल के डॉ. राजा धर बताते हैं कि वैक्सीन एक बूस्टर के तौर पर काम करती है, जो आपको बुखार और अन्य तरह के लक्षणों से बचाव करने में मदद करती है. ये आपकी मदद कर सकती है, लेकिन आपको वैक्सीन लेने के बाद भी सुरक्षा बरतने में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. 

इससे इतर एक और एक्सपर्ट मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. अविरल रॉय के मुताबिक, वैक्सीन आपके शरीर को कुछ हदतक ताकत देती है. लेकिन दोबारा संक्रमण होने के पीछे एक कारण भी है. क्योंकि वायरस आपकी नाक के ज़रिए शरीर में प्रवेश करता है. लेकिन अभी जो वैक्सीन मिल रही है, वह नाक में नहीं बल्कि खून में एंटीबॉडी बना रही है, ऐसे में वायरस के आने का रास्ता खुला है. लेकिन अगर वैक्सीन मिल जाती है, तो इंफेक्शन होने के चांस काफी कम हो जाते हैं. 

वैक्सीन लेना कितना ज़रूरी…
लोगों के मन में ये भी सवाल है कि वैक्सीन आखिर कितना मदद कर रही है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैक्सीन की एक डोज़ दो हफ्ते के बाद से असर दिखाती है और किसी भी व्यक्ति को 50-60 फीसदी तक सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि कुछ एक्सपर्ट सुरक्षा को 85 फीसदी तक बताते हैं. वहीं, दूसरी डोज़ मिलने के बाद सुरक्षा का प्रतिशत 95 फीसदी तक पहुंच जाता है. 

अब जब कुछ लोगों को वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना हो रहा है, तो लोगों के मन में वैक्सीन के प्रति सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. अविरल रॉय की मानें, तो वैक्सीन लेने में कोई सोच-विचार करने की ज़रूरत ही नहीं है, अगर आपका नंबर आ रहा है तो आप ज़रूर लें. वैक्सीन से आपका कुछ बुरा नहीं हो रहा है, उल्टा वैक्सीन लेने के बाद अगर आपको कोरोना होता भी है तो उससे लड़ने की ताकत मिलेगी और बीमारी का असर कम होगा.

वहीं, डॉ. धर का कहना है कि वैक्सीन की पहली डोज़ से जो सुरक्षा मिलती है वह कुछ हदतक सीमित होती है, लेकिन लोगों को लगता है कि अब वैक्सीन लग गई है तो कोई दिक्कत नहीं है, ऐसे में लापरवाही बढ़ती है. 

वैक्सीनेशन के बाद क्या करें?
जब लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं, उसके बाद सबसे बड़ी गलती जो देखने को मिल रही है वह मास्क का सही तरह से उपयोग ना करना. वैक्सीन एंटी बॉडी बनाने में दो हफ्ते लेती है, लेकिन उसके बावजूद सभी को कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए. और वायरस नाक से ही प्रवेश करता है, ऐसे में एक्सपर्ट्स की यही सलाह है कि आप मास्क लगाकर ही रखें.

Related posts

Corona Vaccination: अब बिना अपॉइंटमेंट के लगेगी 18-44 साल वालों को वैक्सीन, सरकारी केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

News Team

Delhi Oxygen Crisis: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 45 मिनट बिना ऑक्सीजन के रहे 230 मरीज, 8 की मौत

News Team

भारत को कब मिलेगी कोरोना की दूसरी लहर से राहत? वैज्ञानिकों ने बताया सही समय

News Team