Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कोरोनादेश

Delhi Oxygen Crisis: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 45 मिनट बिना ऑक्सीजन के रहे 230 मरीज, 8 की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। यहां के बत्रा अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल के डायरेक्टर का कहना है कि सभी मौतें ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई हैं। इनमें 6 मरीज आइसीयू और 2 मरीज वार्ड में भर्ती थे। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती करीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, जब वहां ऑक्सीजन की कमी हुई थी तब कुल 307 मरीज भर्ती थे इनमें से 8 मरीजों की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई।

बत्रा अस्पताल ने शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि उनके यहां ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। यहां 307 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 230 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

45 मिनट बिना ऑक्सीजन के रहे मरीज

बत्रा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एससीएल गुप्ता ने बताया कि शनिवार के दिन 12.45 से 1.30 बजे तक 230 मरीज बिना ऑक्सीजन के रहे। इन सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इसमें आठ मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से ही वो दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन की मांग कर रहे थे। उन्होंने हर 10 मिनट पर वह संबंधित अधिकारियों को ऑक्सीजन की कमी के बारे में अपडेट दिया, लेकिन अधिकारियों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं भेजी। इस वजह से मरीजों की मौत हुई है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की माँ की मृत्यु पर शोक संवेदना जतायी।

News Team

हुगली में बोले मोदी:जब कोई EVM को दोष देने लगे, तो समझ लीजिए कि उसका खेल खत्म हो चुका है

News Team

भारत-चीन सीमा विवाद: राहुल के बयान पर बोले नकवी- वो कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र में लगे हैं

News Team