Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कोरोनादेश

Covid-19 Variant in India: भारत में आ सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट, विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी

पूरी दुनिया में जब से कोरोना महामारी आई है, तब से कोरोना वायरस का कहर दुनिया में लगातार बना हुआ है और लगातार कोरोना वायरस अपने रूप भी बदल रहा है। कोरोना वायरस में अब तक खुद में कई तरह के बदलाव कर चुका है। ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में घातक स्‍तर पर अपनी मौजूदगी भी दर्ज कराई है, लेकिन फिलहाल दुनिया के सामने भारतीय वेरिएंट काफी खतरनाक बना हुआ है। अब भारत के कोरोना वेरिएंट B.1.167 को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भी सबसे घातक बताते हुए चेतावनी दी है कि यह पूरी दुनिया के लिए घातक है और आने वाले दिनों में कोरोना के नए वेरिएंट भारत में आ सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम लगाकर वेरिएंट पर कर रही रिसर्च

गौरतलब है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के विशेषज्ञों की एक टीम बीते लंबे समय से कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट की रिसर्च में जुटी है। ऐसे में WHO से जुड़े स्वास्थ्य वैज्ञानिकों की टीम भारतीय वेरिएंट पर वैक्‍सीन के असर को लेकर भी रिसर्च कर रही है। उन्होंने साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दुनियाभर में नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं और इनमें से कुछ वेरिएंट काफी घायक हो सकते हैं और इससे फैले संक्रमण को रोकने पर युद्ध स्‍तर पर काम करने की जरूरत होगी।

बेहद घातक है भारतीय वेरिएंट, काफी तेजी से फैलता है

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मिले कोरोना वायरस का वेरिएंट बेहद तेजी से फैलता है। WHO से जुड़े वैज्ञानिक डॉक्‍टर मारिया वान कर्कहोवे ने जिनेवा में कहा है कि B.1.167 वेरिएंट की शुरुआत भारत में ही हुई है ओर इसके संक्रमण की रफ्तार दूसरे वेरिएंट से कहीं अधिक तेज है। गौरतलब है कि हाल ही भारत में रोज चार लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे थे। हालांकि बीते दो दिनों से कोरोना के नए मामलों की रफ्तार में कमी आई है और ये 4 लाख से नीचे पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगन किसी भी वायरस के वेरिएंट को उसके घातक होने के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखता है। भारत में मिले B.1.167 प्रकार को संगठन ने वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्‍ट की श्रेणी में रखा है। इस श्रेणी में मौजूद वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया में अलर्ट भी जारी किया जाता है।

Related posts

CBI के नियमित निदेशक क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेज मांगा जवाब

News Team

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग क्यों हो रहे संक्रमित? एक्सपर्ट्स ने बताए कारण और बचाव के तरीके

News Team

News Team