Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Coronavirus: 28 April से शुरू होगा Vaccination के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें बुकिंग

कोरोना (Corona) के खिलाफ वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान का रजिस्ट्रेशन (Registration) 28 अप्रैल से शुरू होगा. केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी. बता दें कि भारत में वैक्सीनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था. वैक्सीनेशन का तीसरा चरण (Third Phase Of Vaccination) 1 मई से शुरू होगा. वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.

28 अप्रैल से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया कि वैक्सीनेशन के लिए तैयार रहें. 28 अप्रैल से वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. 1 मई से देशभर में वैक्सीनेशन शुरू होगा.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

बता दें कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आप वेबसाइट COWIN.GOV.IN पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 18 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी.

Related posts

EPFO दे रहा है 7 लाख रुपए का Corona Insurance Cover, जानें कैसे मिलेगा लाभ

News Team

भारत ब्रेकिंग पूरे भारत वर्ष में मुफ़्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी सरकार डॉक्टर हर्षवर्धन ( केंद्रीय स्वास्थ मंत्री) की बड़ी घोषणा

News Team

Corona Update 8 March 2021 : इन राज्‍यों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण, 18 हजार नए केस, 97 मौतें

News Team