Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Corona संकट के बीच France ने भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, राष्ट्रपति बोले- इस संघर्ष में हम आपके साथ

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हालात बेकाबू हो गए हैं. इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप से निपटने के लिए भारत की मदद करने की पेशकश की है.

कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रांस भारत के साथ: इमैनुएल

इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कहा, ‘मैं कोविड-19 (Covid-19) के दोबारा बढ़ते मामलों का सामना कर रहे भारतीयों को एकजुटता का संदेश देना चाहता हूं. इस संघर्ष में फ्रांस आपके साथ है. इस महामारी ने किसी को नहीं छोड़ा है. हम आपको सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं.’

भारत से फ्रांस जाने वालों को किया जाएगा 10 दिन क्वारंटीन

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच फ्रांस ने भारत से आने वाले लोगों को 10 दिनों तक क्वारंटीन करने का फैसला किया है. वहीं ब्रिटेन, पाकिस्तान और कनाडा ने भारत को रेड लिस्ट में डाल दिया है और भारत से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी है.

भारत में 24 घंटे में 332730 लोग हुए संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 32 हजार 730 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2263 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गई है और 1 लाख 86 हजार 920 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में एक्टिव केस 24 लाख के पार

आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोविड-19 से 1 करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 लोग ठीक हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों में स्वस्थ होने की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 83.92 प्रतिशत रह गई है. इसके साथ ही एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देशभर में 24 लाख 28 हजार 616 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 14.93 फीसदी है.

Related posts

Corona Vaccine : Sputnik V वैक्सीन का हैदराबाद में दिया पहला डोज, 995 रुपए है कीमत

News Team

नागपुर में कोरोना का कोहराम, होली-मिलन और शबे-बारात के जुलूस पर रोक

News Team

अदालत ने खारिज की सुशील कुमार की protein diet की मांग, अब खानी पड़ेगी जेल की रोटी

News Team