Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

नागपुर में कोरोना का कोहराम, होली-मिलन और शबे-बारात के जुलूस पर रोक

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर में होली समारोहों और शबे-बारात के जुलूस पर रोक लगा दी गई है। नगर प्रशासन ने आज इससे संबंधित नोटिस जारी किया। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार भी 31 मार्च तक कड़े प्रतिबंधों का ऐलान कर चुकी है।

नागपुर नगरपालिका द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 28 और 29 मार्च को किसी भी सार्वजनिक स्थल पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। निजी या सार्वजनिक स्थलों पर होली-मिलन और शबे-बारात जुलूस की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। 29 मार्च को सभी निजी संस्थान, ऑफिस, दुकान, बाजार, लाइब्रेरी आदि बंद रहेंगे। इनके अलावा फलों,सब्जियों, राशन, मीट की सिंगल दुकानें भी 1 बजे के बाद से बंद रहेंगी।

नागपुर में गुरुवार को कोरोना के एक दिन में 3579 नये मामले सामने आये हैं, और 47 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख 7 हजार 67 हो गई है, जबकि मरनेवालों का आंकड़ा 4,784 तक पहुंच गया है। शहर में अभी भी 34,819 एक्टिव मामले हैं। वैसे, प्रशासन ने कोरोना जांच की गति भी बढ़ा दी है। गुरुवार तक जिले में 15 लाख 41 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी 10 CM और 54 कलेक्टरों से आज करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होगी शामिल

News Team

महाराष्‍ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, अब परभणी जिले में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित

News Team

किसान आंदोलन का 75वां दिन:3 राज्यों से फल-सब्जी, दूध की सप्लाई रोकी जाएगी; सरकार ने ट्विटर से 1178 पाक-खालिस्तानी अकाउंट्स हटाने को कहा

News Team