Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
धर्म

Navratri 2021: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें इनकी उपासना से होने वाला लाभ

 नवरात्रि के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरुप की उपासना की जाती है. इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है. कठोर साधना और ब्रह्म में लीन रहने के कारण इनको ब्रह्मचारिणी कहा गया है. विद्यार्थी और तपस्वियों के लिए इनकी पूजा बहुत ही शुभ फलदायी होती है. जिनका चन्द्रमा कमजोर हो उनके लिए भी मां ब्रह्मचारिणी की उपासना अत्यंत अनुकूल होती है. इस बार मां के दूसरे स्वरूप की उपासना 14 अप्रैल को होगी.
 
क्या है मां ब्रह्मचारिणी की सामान्य पूजा विधि?
मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के समय पीले अथवा सफेद वस्त्र धारण करें. मां को सफेद वस्तुएं अर्पित करें. जैसे- मिसरी, शक्कर या पंचामृत. ज्ञान और वैराग्य का कोई भी मंत्र जपा जा सकता है. वैसे मां ब्रह्मचारिणी के लिए “ॐ ऐं नमः” का जाप करें. जलीय आहार और फलाहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

नवरात्रि के दूसरे दिन क्या उपाय करना चाहिए?
इस दिन सफेद वस्त्र धारण करके पूजा करनी चाहिए. माता के मन्त्रों के साथ चन्द्रमा के मंत्रों का जाप भी करें. माता को चांदी की वस्तु भी समर्पित करें. इस दिन शिक्षा तथा ज्ञान के लिये मां सरस्वती की उपासना भी करें.

दूसरे दिन का विशेष प्रसाद क्या है?
दूसरे दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं. भोग लगाने के बाद घर के सभी सदस्यों को दें. ऐसा करने से सभी लोगों का मां लंबी आयु का वरदान देंगी.

 

Related posts

ईश्वर, भगवान, खुदा और God से संबंध

News Team

Dreams related with Money: सपने में इन चीजों के दिखने का मतलब है धन लाभ

News Team

खजराना गणेश को चाँदी का अंकुश अर्पित ,शहर की भक्त राजकुमारी प्रकाश अग्रवाल ने शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश को चाँदी से निर्मित विशेष अंकुश अर्पित किया है…गुरुवार को पुजारीगण विनीत भट्ट,धर्मेंद्र भट्ट और जयदेव भट्ट ने धार्मिक अनुष्ठान के बीच गौरीपुत्र के समक्ष अंकुश को शृंगार स्वरूप में स्थापित किया

News Team