Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
फेंगशुई

सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, खुलते हैं तरक्की के रास्ते

सकरात्मक ऊर्जा और सौभाग्य से अगर दूर हो रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में तरक्की नहीं कर पा रहे हैं तो फेंगशुई के ये कुछ उपाय आपके जीवन को बदल कर रख देंगे। ऐसा कहना है प्रसिद्ध फेंगशुई ज्योतिष राम कृष्णम का। घर में शांति-समृद्धि के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।

कई बार इससे भी सफलता नहीं मिलती है, लेकिन फेंगशुई के टिप्स के जरिए जीवन में सुख और शांति पाई जा सकती है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि फेंगशुई शास्त्र चीनी शास्त्र हैं, यह ठीक वास्तु शास्त्र की तरह ही होता है, जिसके जरिए आप घर के वास्तु दोष को खत्म कर घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। फेंगशुई के ये टिप्स जिनसे घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य में होती है वृद्धि :

-फेंगशुई शास्त्र में तीन टांग वाला मेंढक बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि घर या ऑफिस के उत्तर या मुख्य द्वार में लगाने से धन और संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

-फेंगशुई के अनुसार, सौभाग्य की प्राप्ति के लिए घर के फिट पॉट में 8 गोल्डन फिश और काले रंग की मछली रखनी चाहिए। हालांकि हमेशा अक्वेरियम को ड्रॉइंग रूम में ही रखना चाहिए।

-चीनी शास्त्र फेंगशुई में ड्रैगन को समृद्धि का कारक बताया गया है। कहते हैं कि घर की पूर्व दिशा में ड्रैगन को रखने से तरक्की के साथ धन की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि ड्रैगन से निगेटिविटी खत्म होती है।

-फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ रखने से कामयाबी और खुशहाली आती है। कहते हैं कि कछुआ घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, कछुआ लोहे के अलावा अन्य किसी धातु का बना होना चाहिए।4. लॉफिंग बुद्धा को आर्थिक सफलता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में लॉफिंग बुद्धा रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है।

Related posts

Vastu Dosh Nivaran: वास्तुदोष दूर करता है सिंदूर, बस 40 दिन तक करें यह आसान उपाय

News Team

वास्तुशास्त्र/फेंगशुई के उपाय सफलता, समृद्धि, शांति और सौभाग्य देने वाले माने गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 सरलतम उपाय जो आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में काफी हद तक मदददगार साबित हो सकते है –

News Team

वास्तु टिप्स : किस काम के लिए कौन सा समय रहेगा अतिशुभ, जानिए 8 खास बातें

News Team