Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
धर्म

होली पर बन रहा है ध्रुव योग, कन्या राशि में चंद्रमा करेंगे गोचर, जानिये किन्‍हें होगा लाभ

इस वर्ष 29 मार्च 2021 को खेली जाएगी। इस दिन ध्रुव योग भी बन रहा है। यह योग 499 साल बाद पड़ रहा है। इससे पहले यह साल 1521 में पड़ा था। इस वर्ष होली में सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहा है। इस साल होली पर कई सालों बाद पर विशेष योग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली मनाई जाती है। होलाष्टक तिथि 21 मार्च से आरंभ होकर 28 मार्च को समाप्त होगी। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसकी वजह है कि इन्हीं 8 दिनों भक्त प्रह्लाद को यातनाएं झेलनी पड़ी थी। साथ ही इस अवधि में कई ग्रहों के स्वभाव में उग्रता और प्रभावहीन होते हैं। इस दौरान विवाह करना, वाहन या घर खरीदना, भूमि पूजन, गृह प्रवेश समेत कोई नया शुभ कार्य प्रारंभ नहीं किए जाते। होली रंगों के त्योहार के लिए जानी जाती है। यह प्रेम और भाईचारा बढ़ाने वाला पर्व है।

ध्रुव योग का महत्व

ज्योतिष डॉ. उमेश पूरी का कहना है कि इस साल होली पर विशेष ध्रुव योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं मकर राशि में गुरु व शनि विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल व राहु वृषभ राशि में रहेंगे। इसलिए होली का खास महत्व है।

2 घंटे 20 मिनट होलिका दहन मुहूर्त

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने बताया कि होलिका दहन 28 मार्च रविवार को होगा। दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.28 बजे से रात 8.56 बजे तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे बीस मिनट की है।

Related posts

आज का मंगला दर्शन श्रीनाथ जी महाराज 11 नवम्बर 2020 बुधवार जय श्री कृष्ण ??

News Team

Dreams related with Money: सपने में इन चीजों के दिखने का मतलब है धन लाभ

News Team

।। ॐ ।।
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का पंचांग »»»?

News Team