Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
धर्म

सपने में सांप दिखने का मतलब सिर्फ कालसर्प दोष नहीं, यहां जानिए कैसा सांप दिखने के क्या है मायने

रात में सोते समय हम सब सपने देखते हैं। सपने में हमें कई तरह की चीजें दिखाई देती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का एक मतलब होता है। सपने भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं की ओर संकेत करते हैं। कई बार हमें सपने में सांप दिखाई देते हैं। कुंडली में कालसर्प दोष होने पर भी आपके साथ ऐसा हो सकता है। ऐसे में आपको कई तरह की परेशानियां आती हैं। ज्‍योतिष में कई उपाय भी सुझाए गए हैं, जिनकी मदद से इस दोष कम या समाप्‍त किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सपने में दिखने वाली हर चीज का क्या मतलब होता है।

कालसर्प दोष को कैसे पहचानें

सपने में सांप दिखने पर लोग इसे सीधे कालसर्प दोष से जोड़ लेते हैं। यदि सपने में सांप आपका पीछा करे, पानी में तैरता दिखाई दे या फिर हाथ-पैरों में लिपटा हुआ दिखाई दे तो आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हो सकता है। इसके साथ ही सांप का बार-बार सपने में आना, सर्पदंश देखना और सांपों को लड़ते देखना भी कालसर्प दोष का संकेत हो सकता है। यदि सपने में सांप का आपको काट रहा है तो भविष्‍य में आपको कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ऐसा होने पर तुरत किसी ज्योतिष से मिलकर उपाय कर लेना चाहिए।

मंदिर में सांप दिखना अच्छा संकेत

आपके सपने में यदि सांप मंदिर के अंदर दिखे तो आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। वहीं, यदि सांप शिवलिंग पर लिपटे हुए दिखें तो यह शिव कृपा का संकेत होता है। ऐसे लोगों को जल्‍द ही सभी कामों में सफलता मिलने लगती है। सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखना भी रुके हुए पैसे मिलने की तरफ इशारा करता है। सपने में सफेद सांप का दिखना बहुत ही शुभ बताया गया है, इससे धन लाभ होता है।

मरा हुआ सांप दिखना बुरा संकेत

अगर किसी व्यक्ति के सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो यह बुरा संकेत माना जाता है। सपने में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। सांप-नेवले की लड़ाई देखना कानूनी लफड़ों में फंसने का इशारा करता है। यदि कोई धनवान व्‍यक्ति सांप को पेड़ से उतरता हुआ देखे तो उसे भविष्‍य में धन हानि हो सकती है।

Related posts

यह व्हाट्सएप ज्ञान नहीं है। पुराणों व धर्मग्रंथों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team

चतुर्थ नवरात्रि: माता कुष्मांडा की पूजन विधि तथा महत्व

News Team

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार योजना बना रहा प्रशासन : उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश फिलहाल तय नहीं, साल में एक बार नागपंचमी पर खुलते हैं इस मंदिर के पट

News Team