Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

PM Modi Meeting Highlights : कोरोना की नई लहर पर पीएम मोदी ने की मुख्‍यमंत्रियों से चर्चा, पढ़ें इसके मुख्‍य अंश

 देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से VC की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर हाल में कोरोना महामारी को हराना होगा और इसके लिए Mask को लेकर गंभीरता अभी भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही हमें वैक्सीन की बर्बादी की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना होगा। कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन प्रभावी हथियार है। पढ़ें उनके संबोधन की खास बातें।

– हमें छोटे शहरों में टेस्टिंग को बढ़ाना होगा। हमें छोटे शहरों में “रेफरल सिस्टम” और “एम्बुलेंस नेटवर्क” के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा।

– कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी है।

– कुछ राज्यों में केसों की संख्या बढ़ रही है। हमें कोरोना की इस उभरती हुई ‘सेकंड पीक’ को तुरंत रोकना होगा। इसके लिए हमें त्वरित और निर्णायक कदम उठाने होंगे। हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानियों से मुक्ति भी दिलानी है।

– कोरोना को हराने के लिए पीएम के मंत्र : दवाई भी, कड़ाई भी। RT-PCR टेस्ट को बढ़ाना आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आग्रह करना है। वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ानी है। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी।

– कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को एक साल से ज्यादा हो रहा है। भारत के लोगों ने कोरोना का जिस प्रकार सामना किया है, उसे दुनिया उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करती है। आज देश में 96% से ज्यादा मामले रिकवर हो चुके हैं। भारत उन देशों में है, जहां मृत्यु दर सबसे कम है।

– कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन प्रभावी हथियार है। देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं।

– देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही हमें वैक्सीन doses waste होने की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना है।

Related posts

निजामुद्दीन मरकज में नमाज की इजाजत:दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- एक साथ 50 लोग दिन में 5 बार नमाज पढ़ सकते हैं, सिर्फ फर्स्ट फ्लोर खुलेगा

News Team

UPA की तुलना में NDA सरकार द्वारा की गयी बढ़ोतरी:

News Team

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने पेंशनधारकों के हित में लिया बड़ा फैसला, मिलेगा यह फायदा

News Team