Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नागरले को मिली जिम्मेदारी

मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को पद से हटा दिया गया है. परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागरले मुंबई के पुलिस कमिश्नर बन गए हैं. जानकारी के मुताबिक परमबीर सिंह को होम गार्ड का डीजी बनाया गया है. इसके अलावा रजनीश सेठ महाराष्ट्र के DGP बनाए गए हैं. वझे केस से जुड़े विवाद के बाद परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है. 

इससे पहेल आज सुबह परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. सिंह ने ऐसे समय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार बरामद होने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे की गिरफ्तारी का मामला सुर्खियों में है.

Related posts

सर्दी, बुखार, खांसी और बदन दर्द है तो क्‍या करें, AIIMS व मेदांता के सीनियर डॉक्‍टर्स ने बताईं रेमेडिसिविर को लेकर काम की बातें

News Team

Weather Alert April 8 : गुरुवार को इन राज्‍यों में आंधी-बारिश के आसार, हो सकती है बर्फबारी

News Team

कोरोना संकट के समय भारतीय सेना आई मदद के लिए आगे, कहा- हर हाल में जीतना है यह युद्ध

News Team